लाइव न्यूज़ :

बीस वर्षीय लड़के ने उसकी पूर्व प्रेमिका से दोस्ती करने वाले व्यक्ति की हत्या की

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त दिल्ली के मंगोलपुरी में 20 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके किशोर मित्र ने उसकी पूर्व प्रेमिका से बात करने पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस हत्याकांड के सिलसिले में मंगलवार को अशद उर्फ ​​बिल्ला और उसके किशोर मित्र को मंगलवार को आनंद विहार बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, अशद दिल्ली में एक डिलीवरी ब्वाय के रूप में काम करता था, लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, वह उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने घर लौट आया और यहाँ उसकी प्रेमिका के साथ उसका संबंध टूट गया।

पुलिस के मुताबिक जब अशद को पता चला कि सैफ (23) उसकी पूर्व प्रेमिका के संपर्क में है, तो वह जुलाई में दिल्ली आया और सैफ को उससे दूर रहने और फोन न करने की चेतावनी दी। बाद में वह वापस कानपुर चला गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि जब सैफ ने चेतावनी के बावजूद उसकी पूर्व प्रेमिका को फोन करना बंद नहीं किया तो वह घटना से पांच दिन पहले दिल्ली लौटा और एक बटन से चलने वाला चाकू ऑनलाइन खरीदा।"

सिंह ने बताया कि चार अगस्त को अशद ने अपने किशोर मित्र की मदद से सैफ को एक पार्क में बुलाया तथा जब वह वहां पहुंचा तो दोनों ने उसे चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि सैफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह के अनुसार सैफ को चाकू मारने के दौरान दोनों आरोपी भी घायल हो गए और सफदरजंग अस्पताल में इलाज के बाद दोनों उत्तर प्रदेश लौट गए।

पुलिस के अनुसार दोनों के पास से अपराध में इस्तेमाल किये गये चाकू एवं मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट