लाइव न्यूज़ :

टीवी पत्रकार विपिन चंद का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:24 IST

Open in App

(पहले पैराग्राफ में संस्थान के नाम में बदलाव के साथ)

कोच्चि, नौ मई केरल में मातृभूमि न्यूज के मुख्य संवाददाता, टेलीविजन पत्रकार विपिन चंद की कोविड-19 संबंधित जटिलताओं से शनिवार देर रात मौत हो गई। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

वह 42 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं।

वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान भी रिपोर्टिंग में खूब सक्रिय रहे, चंद दो हफ्ते पहले कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए थे और घर में ही पृथक-वास में थे।

बाद में, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निमोनिया के बाद जब उनक हालत बिगड़ गई थी तो उन्हें कोच्चि के बेहतर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात दो बजे उनकी मौत हो गई।

एर्नाकुलम जिले के अलंगाड़ के रहने वाले चंद ने 2005 में पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की थी।

वह 2012 में मातृभूमि न्यूज के साथ जुड़े।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनारई विजयन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने चंद के निधन पर शोक प्रकट किया है।

खान ने ट्वीट किया, “यह मलयालम पत्रकारिता के लिए बड़ा नुकसान है। शोकसंतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं