लाइव न्यूज़ :

नोएडा में टीवी एंकर से लूटपाट, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 21, 2021 09:47 IST

Open in App

नोएडा, 21 जून नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के हिंडन पुस्ते के पास शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने एक टीवी एंकर से मारपीट की और हथियार के बल पर उनसे छह हजार रुपए नकद और अन्य सामान लूट लिये। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि एक हिंदी समाचार चैनल के टीवी एंकर अतुल अग्रवाल शनिवार रात को नोएडा से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। उनकी कार के म्युजिक सिस्टम में कुछ खराबी आ गयी थी। सोरखा गांव के सामने हिंडन पुल के पुस्ते पर वह कार रोककर म्यूजिक सिस्टम ठीक करने लगे। इसी बीच, मोटरसाइकिल पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा उनसे मारपीट की और नकदी व अन्य सामान लूट लिये।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पत्रकार ने कोई शिकायत नहीं दी है। उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर इस घटना का जिक्र किया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बाबत पूछे जाने पर अतुल अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मैं इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज करवाना नहीं चाहता क्योंकि बदमाशों ने ऐसा करने पर मुझे और मेरे परिवार को हानि पहुंचाने की धमकी दी है।’’ उन्होंने बताया कि घटना से वह काफी सहमे हुए हैं तथा मामला दर्ज करवा कर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां