लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेता की पत्नी ठाणे में 3.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 12:41 IST

Open in App

ठाणे, एक दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक मराठी टीवी अभिनेता की पत्नी को 72 वर्षीय एक व्यक्ति से बैंक हस्तांतरण में मदद करने के बहाने 3.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कासारवडवली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेश बाबशेट्टी ने बताया कि आरोपी ने खुद को राष्ट्रीयकृत शाखा के सहायक कर्मी के तौर पर पेश किया था और उसने व्यक्ति के खाता के बारे में सारी जानकारियां हासिल की। आरोपी ने व्यक्ति से उनके नाम पर सावधि जमा खोलने के लिए कुछ चेक भी लिए थे।

बाद में संबंधित बैंक प्रबंधक ने पीड़ित को फोन किया और उससे पूछा कि क्या उन्होंने आरोपी के नाम से कुछ राशि के चेक जारी किए हैं और इस पर उनका जवाब ‘ना’ था। अधिकारी ने बताया कि महिला कथित तौर पर तब तक व्यक्ति द्वारा दिए गए चेक में कुछ पर लाभार्थी में खुद का नाम डालकर 3.75 लाख रुपये की राशि हासिल कर चुकी थी।

उन्होंने बताया कि बैंक कर्मी इस मामले को पुलिस के संज्ञान में लाये, जिसके बाद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके पति के खिलाफ पड़ोसी पुणे में भी एक आपराधिक मामला भी दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र