लाइव न्यूज़ :

टीवी कलाकार नारायणी शास्त्री और अबरार काजी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:18 IST

Open in App

मुंबई, चार अप्रैल टीवी कलाकार नारायणी शास्त्री और अबरार काजी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वे पृथक-वास में रह रहे हैं।

शास्त्री और काजी महानगर में क्रमश: ‘आपकी नजरों ने समझा’ और ‘ये है चाहतें’ की शूटिंग कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम उनके संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद तत्काल उनकी चिकित्सकीय देखभाल शुरू हुई।

इन कालाकारों की तरफ से शनिवार रात में निर्माताओं ने अलग-अलग बयान जारी किए। ‘आपकी नजरों ने समझा’ के निर्माता ‘फुल हाउस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ की सोनाली जफर ने बताया कि पूरी टीम पृथक-वास में रह रही है।

जाफरी ने एक बयान में कहा, ‘‘टीवी शो ‘आपकी नजरों ने समझा’ की अभिनेत्री नारायणी शास्त्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उनकी देखभाल की जा रही है और फिलहाल वह पृथक-वास में हैं। इसके बाद तत्काल पूरी टीम को अलग किया गया और जांच कराई गई। हम पूरी टीम के साथ संपर्क में हैं क्योंकि उनका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।’’

‘ये है चाहतें’ का निर्माण एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स कर रही है। कपूर ने कहा कि पूरी टीम का स्वास्थ्य उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कलाकार अबरार काजी संक्रमित पाए गए हैं। जैसे ही संक्रमण का पता चला उन्हें चिकित्सकीय सेवा दी गई और वह खुद पृथक-वास में हैं। इसके तत्काल बाद पूरी टीम को अलग किया गया और जांच कराई गई।

जाफर और कपूर ने कहा कि वे बृहन्मुंबई महानगरपालिका के संपर्क में हैं।

वहीं ‘अनुपमा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे शो के निर्माता रंजन शाही भी संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद को अलग कर लिया है और पृथक-वास में रहेंगे।

गायक और टीवी मेजबान आदित्य नारायण और उनकी पत्नी व अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह