लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेता मंदार चांदवड़कर कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:29 IST

Open in App

मुंबई, 20 मार्च अभिनेता मंदार चांदवड़कर ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भिड़े का किरदार निभाने की वजह से मशूहर हैं।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने कहा कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह स्वस्थ हैं तथा पृथकवास में रह रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने खुद को घर में पृथकवास में रखा है। डॉक्टरों की सलाह और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के नियमों का पालन कर रहा हूं।’’

अभिनेता ने उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनेवाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और सभी लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और कोविड-19 संबंधी सभी अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, ‘‘आप सभी लोग अपना ध्यान रखें, कृपया मास्क पहनें और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। मुझ में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और जल्द ही काम शुरू कर दूंगा…आप अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।’’

मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,062 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,55,897 हो गई। वहीं, 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,565 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू