लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेता करण मेहरा पत्नी को पीटने के आरोप में गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 14:25 IST

Open in App

मुंबई, एक जून टीवी अभिनेता करण मेहरा को पत्नी को कथित तौर पर पीटने के मामले में गिरफ्तार किया गया, लेकिन कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें जमानत मिल गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार रात की है, जिसके बाद अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि मंगलवार को तड़के जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे गोरेगांव पुलिस थाने में नियंत्रण कक्ष से घटना की जानकारी देने के लिए फोन आया था। इसके बाद पुलिस अभिनेता के घर गई और उन्हें अपने साथ थाने ले आई।

मेहरा की पत्नी एवं अभिनेत्री निशा रावल ने झगड़े के बाद पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने बताया कि मेहरा के खिलाफ भादंवि की धारा 336, 332, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभिनेता को पुलिस थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया ।

मेहरा धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में निभाए अपने किरदार के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

दम्पत्ति ‘नच बलिये’ सहित कई धारावाहिक में एकसाथ नजर आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा