लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेता करण मेहरा पत्नी को पीटने के आरोप में गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 23:35 IST

Open in App

मुंबई, एक जून टीवी अभिनेता करण मेहरा को पत्नी निशा रावल को कथित तौर पर पीटने के मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें जमानत मिल गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार रात की है, जिसके बाद अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, उन्हें मंगलवार तड़के जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे गोरेगांव पुलिस थाने में नियंत्रण कक्ष से घटना की जानकारी देने के लिए फोन आया था। इसके बाद पुलिस अभिनेता के घर गई और उन्हें अपने साथ थाने ले आई।

मेहरा की पत्नी एवं अभिनेत्री निशा रावल ने झगड़े के बाद पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने बताया कि मेहरा के खिलाफ भादंवि की धारा 336, 332, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभिनेता को पुलिस थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया ।

मेहरा धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में निभाए अपने किरदार के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

दम्पत्ति ‘नच बलिये’ सहित कई धारावाहिक में एकसाथ नजर आ चुके हैं। वर्ष 2012 में दोनों ने विवाह किया था।

इस बीच, रावल ने प्रेसवार्ता के दौरान मेहरा पर विश्वासघात और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

रावल ने कहा कि दोनों के बीच बहस होने के बाद उन्होंने मेहरा से तलाक देने को कहा था।

उन्होंने आरोप लगाया, ''वह नाराज होकर कमरे से बाहर चले गए। इसके बाद उन्होंने मेरा सिर पकड़कर दीवार में मार दिया। इससे मेरे सिर से खून बहने लगा और मैंने पुलिस को सूचना दी।''

उधर, करण मेहरा ने पत्नी के आरोपों को खारिज करते हुए एक दैनिक अखबार से कहा कि सोमवार को दोनों के बीच तलाक पर बातचीत होने के बाद रावल ने उनसे इसके बदले में मोटी रकम की मांग की।

मेहरा ने आरोप लगाया कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और रावल ने उन्हें और उनकी मां को अपशब्द कहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos