पुलिस के वेश में लोगों को ठगने वाला टीवी अभिनेता मुंबई से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:21 IST2020-12-15T19:21:31+5:302020-12-15T19:21:31+5:30

TV actor arrested for cheating people in police disguise from Mumbai | पुलिस के वेश में लोगों को ठगने वाला टीवी अभिनेता मुंबई से गिरफ्तार

पुलिस के वेश में लोगों को ठगने वाला टीवी अभिनेता मुंबई से गिरफ्तार

मुंबई, 15 दिसंबर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 40 वर्षीय एक टीवी अभिनेता को पुलिस अधिकारी के वेश में लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मुख्य रूप से उत्तराखंड और चंडीगढ़ में लोगों को अपना शिकार बनाता था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपराध करने के लिए देहरादून, चंडीगढ़ और उत्तर भारत के अन्य शहरों में हवाई यात्रा से जाता था और मुंबई वापस आ जाता था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने ‘चित्तौड़गढ़ की राजकुमारी पद्मिनी’, ‘छत्रपति राजा शिवाजी’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे धारावाहिकों और कुछ फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई अपराध शाखा की इकाई-आठ को देहरादून पुलिस से सूचना मिली थी कि आरोपी ने एक वृद्ध महिला को ठग कर उसके पांच लाख रुपये के गहने चुरा लिए थे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में देहरादून में पटेल नगर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि देहरादून पुलिस ने तकनीकी सहायता से मुंबई के ओशिवारा में आरोपी का पता लगाया।

देहरादून पुलिस से मिली सूचना के आधार पर मुंबई अपराध शाखा ने आरोपी को सोमवार शाम को उसके आवास पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के सामने पूछताछ में आरोपी ने अपराध में संलिप्त होने के बात स्वीकार की।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून पुलिस को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: TV actor arrested for cheating people in police disguise from Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे