लाइव न्यूज़ :

Turkey Quake: तुर्की में तबाही देख भावुक हुए पीएम मोदी, 2001 के भुज भूकंप को किया याद

By अनिल शर्मा | Updated: February 7, 2023 16:15 IST

लोकसभा ने तुर्किये और सीरिया में शक्तिशाली भूकंप के झटकों में हुए जानमाल के भारी नुकसान पर मंगलवार को दुख जताया और इस आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम भावुक हो गए।तुर्की में आए भूंकप से अबतक 5 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई है।पीएम मोदी ने तुर्की की स्थिति को जिक्र कर भावुक हो गए, इसने उन्हें भुज भूकंप की याद दिला दी।

नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया को हिला देने वाले भूकंप में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। तुर्कीभूकंप ने पीएम मोदी को भुज भूकंप की याद दिला दी। उन्होंने 2001 के भुज भूकंप को याद किया, जिसने गुजरात में हजारों लोगों की जान ले ली थी।

लोकसभा ने तुर्किये और सीरिया में शक्तिशाली भूकंप के झटकों में हुए जानमाल के भारी नुकसान पर मंगलवार को दुख जताया और इस आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा के संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम भावुक हो गए।

 साल 2001 के इस विनाशकारी भुज भूकंप के दौरान नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। कच्छ जिले के भुज में आए उस भूकंप में 20,000 से अधिक लोग मारे गए थे और 1.5 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। भूकंप ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया था। 

अधिकारियों और एजेंसियों के अनुसार, तुर्कि और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप और उसके बाद के झटकों के कारण अब तक 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकते ने बताया कि तुर्की में भूकंप से अभी तक 3,419 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20,534 लोग घायल हुए हैं। तुर्की और सीरिया में भूकंप से 5102 लोगों की मौत हुई है और 1602 लोग घायल हैं।

अधिकारियों को आशंका है कि सोमवार तड़के आए भूकंप और बाद के झटकों से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचावकर्मी मंगलवार को भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। कम तापमान और भूकंप के बाद के करीब 200 झटके महसूस किए जाने के कारण बचाव कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारत सरकार भी तुर्की की मदद कर रही है। भारत सरकार द्वारा भूकंप प्रभावित तुर्किी की मदद करने के फैसले के तहत तुर्की के लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारतीय सेना ने मंगलवार को चिकित्सकों की टीम भेजी। अधिकारियों ने कहा कि आगरा-स्थित आर्मी फील्ड हॉस्पिटल ने 89 सदस्यीय मेडिकल टीम को भेजा गया है।

मेडिकल टीम में अन्य के अलावा गहन चिकित्सा देखभाल विशेषज्ञ भी हैं। इस टुकड़ी में ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) सर्जरी टीम, सामान्य सर्जरी की विशेष टीम और मेडिकल विशेषज्ञ टीमें शामिल हैं। यह टीम एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, हृदय गति मापने के लिए कार्डियक मॉनिटर और संबंधित उपकरणों से लैस है, जो 30 बेड वाले मेडिकल अस्पताल में उपयोगी वस्तुओं के बराबर हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतुर्कीभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया