लाइव न्यूज़ :

पूर्व-पश्चिम मेट्रो गलियारे के लिए सुरंग बनाने का कार्य पूरा : अधिकारी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:57 IST

Open in App

कोलकाता, 16 मई पिछले दो वर्षों में आई कई बाधाओं को पार करते हुए 16.6 किलोमीटर लंबे पूर्व-पश्चिम मेट्रो गलियारे की सुरंग बनाने का कार्य अंतत: पूरा कर लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (केएमआरसी) के अधिकारी ने बताया कि एक दुर्घटना में सुरंग खुदाई की दो मशीनों (टीबीएम) में से एक बुरी तरह टूट गई थी जिसकी मरम्मत संभव नहीं थी लेकिन रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए कार्य को कोविड के कारण लगाए गए राज्यव्यापी लॉकडाउन के प्रभावी होने से पहले एक ही मशीन से पूरा कर लिया गया।

टीबीएम ‘उर्वी’ को आवश्यक नवीनीकरण और इस साल जनवरी में निरीक्षण के बाद कार्य में शामिल कर सुरंग के लंबित कार्य को पूरा किया गया। यह सुरंग बहूबाजार से सियालदाह को जोड़ेगी।

बहूबाजार में 31 अगस्त 2019 को जमीन के गहरे धंसने और इमारतों के ढहने के कारण टीबीएम ‘चंडी” एक्वीफाइयर से टकरा गया था जिसके बाद से सुरंग निर्माण का कार्य रोक दिया गया था।

निर्माण कार्य फरवरी,2020 में शुरू हुआ लेकिन एक महीने बाद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगने के बाद फिर रुक गया। हालांकि, पिछले साल जून में लॉकडाउन में ढील देने के बाद कार्य फिर से शुरू हो गया था।

दुर्घटना से पहले दोनों टीबीएम साथ-साथ काम कर रहे थे और सुरंग के दोनों सिरे से खुदाई जारी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां