Mumbai Rain: भारी बारिश के बाद तुलसी झील लबालब, मुंबई के जलाशयों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी ने बढ़ाई चिंता
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 10:31 IST2025-08-17T10:29:53+5:302025-08-17T10:31:00+5:30
Mumbai Rain: शहर को इस झील से प्रतिदिन 1.8 करोड़ लीटर पानी मिलता है।

Mumbai Rain: भारी बारिश के बाद तुलसी झील लबालब, मुंबई के जलाशयों में 90 फीसदी से ज्यादा पानी ने बढ़ाई चिंता
Mumbai Rain: मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के कारण तुलसी झील लबालब हो गई है जो महानगर को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से एक हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित तुलसी झील से शनिवार सुबह लगभग पौने सात बजे पानी लबालब भर कर बाहर निकलने लगा।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में भंडारण क्षमता का 90 प्रतिशत से अधिक पानी भर गया है। तानसा और मोदक सागर बांधों के बाद तुलसी झील तीसरा जलाशय है जो लबालब हो गया है।
अधिकारी ने बताया कि हालांकि इस साल तुलसी झील को लबाबल होने में पिछले साल की तुलना में लगभग 26 दिन अधिक लगे। पिछले साल 20 जुलाई को यह भर गई थी। मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में तुलसी सबसे छोटा है और इसकी भंडारण क्षमता 804.6 करोड़ लीटर है।
शहर को इस झील से प्रतिदिन 1.8 करोड़ लीटर पानी मिलता है। महानगर पालिका के अधिकारी ने कहा, ‘‘झील के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप शनिवार को झील लबालब भर गई।’’