लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद में किसानों को अधिक कमाई करने में मदद कर रही तुलसी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 16:38 IST

Open in App

औरंगाबाद, 26 जुलाई महाराष्ट्र के औरंगाबाद के 16 किसानों का एक समूह प्रति एकड़ भूमि पर तुलसी के 15000-18,000 पौधे लगाकर सालाना 70,000 से 1.83 लाख रुपये कमा रहा है।

समूह के एक किसान संदीप काकड़े ने बताया कि जमीन में समूह ने तुलसी के पौधे को रोपा है। संदीप ने कहा ‘‘तुलसी लगभग हर धार्मिक अवसर के साथ-साथ असंख्य घरेलू उपचारों का मुख्य आधार है। लगभग तीन साल पहले नाम फाउंडेशन के सहयोग से बेंगलुरु स्थित एक फार्मास्युटिकल फर्म के साथ एक समझौता ज्ञापन के बाद केकट जलगाँव, कुटबखेड़ा और डावरवाड़ी में बड़े पैमाने पर तुलसी का रोपण किया गया।’’

यह समूह जिस जमीन पर तुलसी उगा रहा है वह गैर-सिंचित भूमि है क्योंकि तुलसी को बेहद कम पानी की जरूरत होती है।

काकड़े ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हमने प्रति एकड़ लगभग 15,000 से 18,000 पौधे लगाए। साल में तीन से चार बार कटाई की जाती है और उत्पाद बेंगलुरु की फर्म को भेजा जाता है। तुलसी की खेती में खाद या कीटनाशकों के साथ-साथ बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है, और इससे हम प्रति वर्ष 70,000 रुपये से 1.83 लाख रुपये तक कमाते हैं।”

पैठन तालुका के क्षेत्र कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों द्वारा खेती के लिए तुलसी जैसे पौधों को चुनना अधिक कमाई के लिए एक अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि तुलसी के कई उपयोग हैं और इसकी खेती को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों