वरिष्ठ पत्रकार तुहीन कांति घोष का निधन, 73 साल की उम्र में कोलकाता में ली अंतिम सांस

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2021 11:19 IST2021-02-11T11:18:14+5:302021-02-11T11:19:45+5:30

तुहीन कांति घोष का निधन कोलकाता में हुआ। वे 1988 में इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के अध्यक्ष थे। साथ ही 1984-86 में यूएनआई के अध्यक्ष रहे थे।

Tuhin Kanti Ghosh, Senior Journalist passes away in Kolkata at age 73 | वरिष्ठ पत्रकार तुहीन कांति घोष का निधन, 73 साल की उम्र में कोलकाता में ली अंतिम सांस

वरिष्ठ पत्रकार तुहीन कांति घोष का निधन, 73 साल की उम्र में कोलकाता में ली अंतिम सांस

Highlightsतुहीन कांति घोष का 73 साल की उम्र में कोलकाता में निधनतुहीन कांति घोष पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रहे और पूर्व सांसद तरुण कांति घोष के बेटे थे

वरिष्ठ पत्रकार तुहीन कांति घोष का निधन हो गया है। वे 73 साल के थे और बुधवार (10 फरवरी) को उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली। तुहीन कांति घोष पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रहे और पूर्व सांसद तरुण कांति घोष के बेटे थे।

वे स्वतंत्रता सेनानी रहे तुषार कांति घोष के पौत्र रहे हैं। तुषार अमृत बाजार पत्रिका के भी संपादक रहे हैं।

तुहीन कांति घोष 1988 में इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के अध्यक्ष थे। साथ ही 1984-86 में यूएनआई के अध्यक्ष थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और छोटे भाई तमाल कांति घोष को छोड़ गए हैं। तमाल नॉर्दर्न इंडिया पत्रिका, इलाहाबाद के पूर्व संपादक रहे हैं।

Web Title: Tuhin Kanti Ghosh, Senior Journalist passes away in Kolkata at age 73

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे