लाइव न्यूज़ :

तुगलकी फरमान की वापसी, जन भावनाओं और छठ पूजा समितियों की जीत : दीपक प्रकाश

By भाषा | Updated: November 18, 2020 00:40 IST

Open in App

रांची, 17 नवंबर छठ पूजा पर हेमन्त सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में हुए परिवर्तन के बाद छठ पूजा व्रतियों को नदी, तालाब आदि पर पूजा की मिली अनुमति भाजपा ने जनभावना की जीत बताया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी अपने पुराने आदेश को वापस लिये जाने को सनातनियों की जीत बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह लोक आस्था के महापर्व के श्रद्धालुओं की जीत है।’’

प्रकाश ने कहा, ‘‘तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ यह जनता की जीत है। हेमन्त सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जीत है। एक के बाद एक गलत फैसलों के खिलाफ जीत जनता की जीत है।’’

उन्होंने कहा कि छठ पूजा समिति, सनातन धर्म संगठन, सामाजिक संगठनों ने हेमन्त सरकार के जनविरोधी फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में चढ़-बढ़ कर हिस्सा लिया और भाजपा उन सभी संगठनों को धन्यवाद करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमन्त सरकार जनविरोधी नीतियां थोपने में लगी हुई है किन्तु जनविरोध के बाद सरकार को फैसला वापस लेने के लिए बाध्य होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भाजपा आम जन के लिए एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए सरकार के काले फैसलों का विरोध करती आई है और भविष्य में भी करेगी।

दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-झामुमो की सरकार तुष्टिकरण में इतना डूब गई है कि लगातार जन विरोधी फैसले ले रही है।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भी सरकार ने मूर्ति के आकार पर अपनी थोथी दलील देते हुए बड़ी प्रतिमाओं की स्थापना को प्रतिबंधित कर दिया, इसी प्रकार कोरोना काल मे एक लाख रुपये का दंड सरकार की नीतियों पर सवाल उठाता है, राज्य की सरकार दिशाविहीन है, जिसमें नेतृत्व क्षमता का अभाव स्पष्ट दिख रहा है।

उन्होंने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि जनविरोधी फैसले लेने से सरकार को बचना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां