लाइव न्यूज़ :

TTD तेलुगू अखबार पर करेगा 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 29, 2019 05:51 IST

Open in App

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने शनिवार को कहा कि तिरुमाला के भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर की ख्याति और श्रद्धालुओं की भावना को ठेस पहुंचाने वाली एक खबर कथित रूप से छापने को लेकर एक मशहूर तेलुगू दैनिक अखबार के खिलाफ वह 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुदकमा दर्ज करेगा।

टीटीडी ही इस देवस्थान का संचालन और प्रबंधन संभालता है। संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के 21 केंद्रों, चेन्नई और बेंगलुरु से एक साथ रोजाना प्रकाशित होने वाले इस दैनिक अखबार ने इस माह के प्रारंभ में एक खबर छापी थी और आरोप लगाया था कि टीटीडी की वेबसाइट में अन्य धर्मों से जुड़े शब्द हैं जो कि पूरी तरह बेबुनियाद है।

इस बीच टीटीडी के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि इस धर्मस्थल के पूर्व प्रमुख पुरोहित ए वी रमना दिक्षितुलू को मानद आधार पर उनके पद पर बहाल किया जाएगा। पिछली तेलुगू देशम पार्टी सरकार के दौरान उन्हें कथित रूप से जबरन इस पद से सेवानिवृत्त कर दिया गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह