लाइव न्यूज़ :

टीएसएचआरसी 26 नवंबर से मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 नवंबर तेलंगाना राज्य मानवाधिकार आयोग (टीएसएचआरसी) 26 नवंबर से यहां विधि कॉलेजों में मानवाधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।

टीएसएचआरसी के सचिव सी विद्यासागर भट ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि विधि छात्रों के बीच मानवाधिकारों पर जागरूकता पैदा करने के मकसद से ये कार्यक्रम 26 नवंबर (संविधान दिवस) से 10 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

भट ने बताया कि टीएसएचआरसी अध्यक्ष न्यायाधीश जी. चंद्रईया, आयोग के सदस्य और अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उस्मानिया विश्वविद्यालय (विधि संकाय) के प्रोफेसर जी. विनोद कुमार ने बताया कि ‘मानवाधिकार के तौर पर शिक्षा के अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार , भोजन का अधिकार, महिला अधिकार और अल्पसंख्यक अधिकार तथा ‘सभी के लिए न्याय तक पहुंच’ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos