लाइव न्यूज़ :

‘अभिजान’ में सौमित्र चटर्जी के बहुमुखी व्यक्तित्व को उकेरने की कोशिश: परमब्रत चटर्जी

By भाषा | Updated: March 28, 2021 16:49 IST

Open in App

कोलकाता, 28 मार्च भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी के जीवन पर ‘अभिजान’ बायोपिक बना रहे परमब्रत चटर्जी ने कहा कि इस फिल्म को बनाने में 'मास्टर' ने खुद ही उन्हें रास्ता दिखाया।

परमब्रत ने कहा कि दिग्गज कलाकार के जीवन पर फिल्म बनाने का सपना लंबे समय से वह अपने दिल में संजोये हुए थे।

‘अभिजान’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शुक्रवार को उन्होंने कहा, ‘‘ चीजें होती गईं और मैं सौमित्र चटर्जी को उनका किरदार अदा करने के लिए भी ले लाया और इस तरह ‘अभिजान’ की शुरुआत हुई। यह बड़े पर्दे पर अभिनेता के आखिरी कामों में से एक है।’’

परमब्रत ने कहा कि भारतीय सिनेमा का इतिहास सौमित्र चटर्जी के नाम का जिक्र किए बना अधूरा है। यह फिल्म बनाने के लिए न सिर्फ उन्होंने सहमति दी बल्कि वह इसमें अभिनय करने के लिए भी तैयार हुए। वह इसके लिए उनका कर्जदार हैं। फिल्म और फिल्म बिरादरी के लिए उनका इस दुनिया से जाना बड़ी क्षति है।

इस फिल्म में सौमित्र चटर्जी ने खुद अपने जीवन के आखिरी पड़ाव का किरदार पर्दे पर अदा किया, जबकि पर्दे पर जीशु सेनगुप्ता ने युवा सौमित्र का किरदार अदा किया है।

इस फिल्म में बंगाली फिल्म उद्योग के कई दिग्गज कलाकार काम कर रहे हैं। पओली दाम इस फिल्म में अभिनेता की समकालीन अभिनेत्री सुचित्रा सेन का किरदार अदा कर रही हैं।

ट्रेलर के वॉयस ओवर में सौमित्र चटोपाध्याय को संबोधित करते हुए परमब्रत कहते हैं, ‘‘ आप सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं है, बल्कि एक कवि, एक नाटक लेखक और राजनीतिक बोध रखने वाली हस्ती हैं। आप एक बहुमुखी व्यक्तित्व हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह