लाइव न्यूज़ :

लोगों को चुप कराने के लिए धमकी के बजाय दिल जीतने की कोशिश करें: पीडीपी ने भाजपा से कहा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 00:19 IST

Open in App

जम्मू, 15 सितंबर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को पिछले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन का बचाव करते हुए कहा कि जब तक पार्टियां गठबंधन में थीं तो उन्होंने अनुच्छेद 370 खत्म करने नहीं दिया।

उन्होंने सुझाव दिया कि सत्तारूढ़ दल को लोगों को चुप कराने के लिए ‘धमकी और लाठी’ का इस्तेमाल करने के बजाय उनका दिल जीतना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज़्यादातर प्रावधानों को ख़त्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद लोगों के पास जो थोड़े से अधिकार बच गए हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वह भी छीन रही है।

महबूबा ने जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती जिले पुंछ के हवेली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हर जगह लोग परेशान हैं, चाहे वह जम्मू हो या कश्मीर।’’

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बारे में उनके रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव मेरा उद्देश्य नहीं है लेकिन लोगों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए चुनाव लोकतांत्रिक हथियार है। वे जब जम्मू-कश्मीर में चुनाव की घोषणा करेंगे तो हम अपने फैसले के बारे में बताएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे