लाइव न्यूज़ :

कथित सेक्स स्कैंडल मामले में सच सामने आएगा, एसआईटी सभी कोणों से जांच कर रही: बोम्मई

By भाषा | Updated: March 31, 2021 16:16 IST

Open in App

(डेटलाइन में तारीख में सुधार के साथ रिपीट)

बेंगलुरु, 31 मार्च कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि एसआईटी, पूर्व मंत्री जारकीहोली से संबंधित कथित सेक्स स्कैंडल मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है और वह सचाई को सामने लाएगी।

बोम्मई ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा जांच की आलोचना करने पर कहा कि सरकार जांच को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करेगी, क्योंकि विशेष जांच दल (एसआईटी) कानून के मुताबिक काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “एसआईटी को बाकायदा विस्तार से जांच करनी होगी। इसके लिए एक तय कानूनी प्रक्रिया है जिसके तहत इसे किया जाना है और वे कर रहे हैं। इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करुंगा।”

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह जानना चाहते हैं कि जांच को लेकर कांग्रेस की आलोचना का क्या आधार है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसने पूर्व मंत्री एच वाई मेती से संबंधित सेक्स स्कैंडल के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी।

बोम्मई ने कहा, “उन्हें (कांग्रेस) पीछे देखना होगा कि जब वे सत्ता में थे तब उन्होंने क्या किया। हम कानून के मुताबिक काम कर रहे हैं क्योंकि अंततः सब कुछ अदालत में साबित करना है।”

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि राज्य की भाजपा सरकार रमेश जारकीहोली को बचाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग