लाइव न्यूज़ :

तृप्ति देसाई ने शिरडी साई बाबा मंदिर के विषय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:23 IST

Open in App

पुणे, तीन दिसंबर सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख कर उनसे आग्रह किया है कि शिरडी साई बाबा मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को सभ्य तरीके से कपड़े पहनकर आने की अपील करने के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

देसाई ने एक वीडियो संदेश में चेतावनी दी है कि यदि न्यास ने श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए बोर्ड नहीं हटाए तो वह और अन्य कार्यकर्ता 10 दिसंबर को मंदिर जाकर बोर्ड हटा देंगे।

लोगों ने शिकायत की थी कि मंदिर में कुछ लोग आपत्तिजनक कपड़े पहनकर आते हैं जिसका संज्ञान लेते हुए न्यास ने मंदिर परिसर के बाहर बोर्ड लगाकर अपील की कि श्रद्धालु मंदिर में सभ्य तरीके के कपड़े पहनकर आएं।

देसाई ने वीडियो संदेश में कहा, “इन बोर्ड के खिलाफ हमारे विरोध के बावजूद न्यास ने उन्हें नहीं हटाया है। अगर बोर्ड नहीं हटाए जाएंगे तो हम 10 दिसंबर को शिरडी आकर उन्हें हटा देंगे।”

कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने न्यास के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों