लाइव न्यूज़ :

आत्म-क्षमा पर विचार कर रहे ट्रंप : अमेरिकी मीडिया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जनवरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को कार्यभार छोड़ने से पहले अपने करीबी सहयोगियों के साथ स्वयं को माफी देने की संभावना पर चर्चा की है। ट्रंप को पद से हटाए जाने की तेज होती मांग के बीच अमेरिकी मीडिया ने ऐसी खबर दी है।

सीएनएन के अनुसार ऐसी कुछ बातचीत बातचीत हाल के हफ्तों में हुई और ट्रंप ने आत्म-क्षमा के कानूनी और राजनीतिक परिणामों को लेकर चर्चा की।

बुधवार को ट्रंप के हजारों समर्थक यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में घुस गए और संसद के संयुक्त सत्र को बाधित करने की कोशिश की। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उस समय संसद के संयुक्त सत्र में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्टि होनी थी। ट्रंप समर्थकों की पुलिस के साथ झडप भी हुयी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी।

इस घटना के बाद डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों ने समान रूप से ट्रंप के आचरण की आलोचना की।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बुधवार की घटना के बाद इस मुद्दे पर चर्चा हुयी है या नहीं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस संबंध में कानूनी राय भी मांगी है कि क्या उन्हें खुद क्षमा करने का अधिकार है और उन्हें इस संबंध में संभावित राजनीतिक परिणाम के बारे में सलाह दी गयी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि ट्रंप ने ‘चुनाव दिवस’ के बाद से ही बातचीत में जिक्र किया है कि वह खुद को क्षमा करना चाहते हैं।

समाचार पत्र के अनुसार ‘चुनाव दिवस’ के दिन से कई बातचीत में ट्रंप ने अपने सलाहकारों से कहा है कि वह खुद को क्षमा देने पर विचार कर रहे हैं। ,

प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी नेता चक शूमर दोनों, ने कहा कि उपराष्ट्रपति माइक पेंस और कैबिनेट को अमेरिकी संविधान के 25 वें संशोधन का प्रयोग कर ट्रंप को सत्ता से हटा देना चाहिए।

ट्रंप ने अपने कई राजनीतिक सहयोगियों और मित्रों को माफी दी है। उन्होंने 2018 में एक ट्विटर पोस्ट में कहा था, ‘‘मुझे स्वयं को क्षमा करने का पूर्ण अधिकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे