लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प ने पीएम मोदी को बताया फादर ऑफ इंडिया, रॉकस्टार एल्विस प्रिस्ले से की तुलना

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:07 IST

मोदी के साथ मंच साझा करने वाले ट्रम्प ने कहा, ‘‘वे मेरे दाहिने ओर बैठे इस सज्जन को प्यार करते हैं। लोगों में उनके लिए जुनून था, वह एल्विस की तरह हैं। ऐसा लगा जैसे एल्विस प्रिस्ले वापस आ गए।’’

Open in App
ठळक मुद्देएल्विस अमेरिकी गायक और अभिनेता थे। उन्हें 20वीं सदी की सबसे प्रमुख सांस्कृतिक शख्सियतों में से एक माना जाता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े और उनकी तुलना अमेरिका के दिग्गज रॉकस्टार एल्विस प्रिस्ले से की। ‘‘हाउडी, मोदी’’ कार्यक्रम में अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा, ‘‘वे आपके प्रधानमंत्री को प्यार करते हैं और यह अच्छी बात है।’’ह्यूस्टन में रविवार को हुए इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड 50,000 भारतीय-अमेरिकी लोग शामिल हुए। मोदी के साथ मंच साझा करने वाले ट्रम्प ने कहा, ‘‘वे मेरे दाहिने ओर बैठे इस सज्जन को प्यार करते हैं। लोगों में उनके लिए जुनून था, वह एल्विस की तरह हैं। ऐसा लगा जैसे एल्विस प्रिस्ले वापस आ गए।’’एल्विस अमेरिकी गायक और अभिनेता थे। उन्हें 20वीं सदी की सबसे प्रमुख सांस्कृतिक शख्सियतों में से एक माना जाता है। उन्हें अक्सर ‘किंग ऑफ रॉक एंड रोल’ भी कहा जाता है। ट्रम्प ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि पहले भारत को काफी बदहाल बताया जाता था। वहां काफी मतभेद और अंदरुनी झगड़े थे। उन्होंने सबको एकजुट किया, जैसे कोई पिता करता है। शायद वह भारत के पिता हैं।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं