लाइव न्यूज़ :

जीवन में चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना ही सच्ची जीत : मोदी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 13:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी वाक् एवं श्रवण दिव्यांगता की शिकार गुजरात के सूरत की रहने वाली 23 वर्षीया वंदना ने दिवाली पर्वपर रंगोली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कलाकृति बनायी और उसकी तस्वीर उन्हें भेजी। मोदी ने भी वंदना की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना ही सच्ची जीत है।

वंदना के भाई किशनभाई पटेल ने बताया कि जब प्रधानमंत्री ने उसके भेजे चित्र का पत्र के माध्यम से जवाब भेजा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि इससे उसे बहुत प्रेरणा मिली।

पटेल ने बताया कि वंदना बचपन से ही वाक् एवं श्रवण दिव्यांगता की शिकार है और वह एक कोचिंग संस्थान में इससे संबंधित कला सीख रही है।

वंदना को भेजे पत्र में प्रधानमंत्री ने उसकी हौसला अफजाई करते हुए लिखा कि जिंदगी में बाधाएं और चुनौतियां आती रहती हैं लेकिन विपरित परिस्थितियों में भी बिना हारे हम जब डटकर उसका मुकाबला करते हैं तो वही सच्ची जीत होती है।

उन्होंने वंदना के सुनहरे भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वह कला व शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।

प्रधानमंत्री को चित्र के साथ भेजे गए पत्र में वंदना ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताया था।

रंगोली एक ऐसी कला है जिसमें रंग-बिरंगे पिसे हुए चावल, बालू या फूलों से कलाकृतियां बनाई जाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया