लाइव न्यूज़ :

एसआईआई से 11 या 12 जनवरी को रवाना होंगे टीकों से लदे ट्रक

By भाषा | Updated: January 11, 2021 00:31 IST

Open in App

पुणे, 10 जनवरी देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 16 जनवरी को शुरू होने के मद्देनजर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पुणे स्थित संस्थान से कोविशील्ड टीके को विभिन्न स्थानों पर भेजने का काम 11 जनवरी की शाम से या फिर 12 जनवरी से शुरू होगा। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीकों से लदे ट्रक व्यापक पुलिस सुरक्षा के बीच मंजरी स्थित एसआईआई से रवाना होंगे।

टीकों को भेजने के काम एवं इसकी सुरक्षा संबंधी योजना से जुड़े सूत्रों ने बताया, ‘‘संभावना है कि कोविशील्ड टीके को ले जाने का काम सोमवार से आरंभ होगा। यदि किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाता है तो यह काम मंगलवार सुबह तो निश्चित ही शुरू हो जाएगा।’’

टीकों को हवाईअड्डों तथा राज्य की सीमाओं पर ले जाने वाले ट्रकों को पुलिस की सुरक्षा देने का फैसला महाराष्ट्र सरकार पहले ही कर चुकी है।

कंपनी के सह संस्थापक राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस काम में जीपीएस सुविधा से लैस 300 ट्रक लगाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 500 ट्रकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे