लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के बीच जम्मू-कश्मीर में बढ़ी लोगों की मुसीबत, राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सैकड़ों ट्रक फंसे

By भाषा | Updated: March 28, 2020 17:30 IST

जम्मू में आर एस पुरा सेक्टर के जिंदर मेलू गांव में शुक्रवार को कच्चे मकान के ढह जाने से 56 साल की एक महिला की मृत्यु हो गयी और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गये।

Open in App

जम्मू स्थित रामबन जिले में भारी बारिश के चलते कई जगह हुए भूस्खलन से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दर्जन भर स्थानों बाधित हो गया। इससे जरूरी सामान लेकर कश्मीर जा रहे सैकड़ों ट्रक फंस गये हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मलबा हटाने के लिए मजदूरों और मशीनों को लगाया गया है और 270 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग को यातायात के लायक बनाने की कोशिश की जा रही है । यह सभी मौसमों में कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है।

शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में ऊचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई थी और निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में पूरे दिन बारिश हुई थी, फलस्वरूप पारा लुढक गया था। पुलिस उपाधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग) अजय आनंद ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘(रामबन जिले में) चंद्रकोट और बनिहाल के बीच दर्जन भर स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से बड़े बड़े पत्थर गिरने के कारण शुक्रवार पूर्वाह्न को राजमार्ग बाधित हो गया था।’’

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह मौसम में सुधार के साथ ही संबंधित एजेंसियां कैफ्टेरिया मोड़, रामबण, मंकी मोड़, बैटरी चश्मा, पान्याल मोड़, डिगडोल, पंथ्याल, मोमपासी, हिंगनी और शेरबीबी समेत भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबे हटाने में जुट गयीं और वे राजमार्ग को बहाल करने की कोशिश में लगी हैं। आनंद ने कहा , ‘‘यातायात बहाल करने में वक्त लगेगा लेकिन हमें आज शाम तक फंसे ट्रकों को आगे के लिए रवाना कर देने की उम्मीद है।’’

इस बीच जम्मू में आर एस पुरा सेक्टर के जिंदर मेलू गांव में शुक्रवार को कच्चे मकान के ढह जाने से 56 साल की एक महिला की मृत्यु हो गयी और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं