लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में ट्रक ने चारदीवारी में मारी टक्कर, लड़के की मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक भूखंड की चारदीवारी से ट्रक के टकरा जाने के कारण 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार शाम उस वक्त हुई जब बच्चे या तो खेल रहे थे या चारदीवारी के पास बैठे। ट्रक की टक्कर से दीवार ढह गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया और ‘इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर’ ले जाया गया। अस्पताल में 12 वर्षीय लड़के को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार से 10 वर्ष की आयु के अन्य बच्चों का इलाज किया गया। घायल बच्चे रंगपुरी के सपेरा बस्ती के रहने वाले हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मुकेश मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में अलवर से पकड़ा गया। वाहन के मालिक को भी पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से वाहन चलाना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया