लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़क धंसने से ट्रक पलटा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली 20 मई राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई भीषण बारिश के कारण धनसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन के नजदीक फुटपाथ के साथ सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिसमें एक ट्रक पलट गया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात करीब एक बजे इस हादसे के बारे में जानकारी मिली। भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया जिसके कारण बारिश का पानी आस-पास की कई दुकानों और इमारतों में घुस गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “ एक ट्रक धंसी हुई सड़क में गिर गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।“

संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने ट्रक को बाहर निकाल दिया। इस बारे में राज्य आपदा मोचन बल को भी जानकारी दे दी गयी है।

आस-पास की इमारतों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “ बुधवार देर रात भारी बारिश के कारण एक नाला टूट गया जिसकी वजह से धनसा स्टैंड मेट्रो स्टेशन के नजदीक खैरा रोड पर फुटपाथ समेत सड़क का एक हिस्सा धंस गया। “

इस हादसे के कारण आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि भीषण चक्रवाती तूफान ताउते के प्रभाव के कारण दिल्ली में 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 119.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो