लाइव न्यूज़ :

जीप पर पलटा ट्रक, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 5, 2021 13:08 IST

Open in App

हाथरस (उप्र), पांच जनवरी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मथुरा-बरेली राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक एक जीप को रौंदता हुआ उस पर ही पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राजस्थान के अलवर से नौ लोग जीप में सवार होकर गंगा स्नान के लिए उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में स्थित सोरों जा रहे थे। सोमवार रात करीब 10 बजे सिकंदराराऊ से निकलकर नगला जलाल गांव के पास स्थित बिजली घर के पास सामने से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक जीप से टकरा कर उसके ऊपर पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप चालक राम निवास मीणा, एक अज्ञात युवक तथा 10 साल की लड़की और पांच साल के अज्ञात लड़के की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और जीप में से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां