लाइव न्यूज़ :

असम-मिजोरम विवादित सीमा पर ट्रकों की आवाजाही फिर से शुरू हुई

By भाषा | Updated: August 8, 2021 16:28 IST

Open in App

आइजोल/ सिल्चर/ गुवाहाटी, आठ अगस्त असम और मिजोरम के पुलिस बलों के बीच खूनी संघर्ष के करीब 12 दिन बाद शनिवार देर रात देश के बाकी हिस्सों से ट्रक पड़ोसी राज्य असम के साथ लगी विवादित सीमा के पार मिजोरम में प्रवेश कर पाए।

जिन ट्रक चालकों ने तनावपूर्ण सीमा के पास ढोलई में अपने ट्रक खड़े किए थे और स्थानीय लोगों द्वारा लागू की गई एक अनौपचारिक नाकाबंदी हटने के बाद भी वहां से हिलने से इनकार कर दिया था, उन्होंने शनिवार को असम के दो मंत्रियों अशोक सिंघल और परिमल शुक्लाबैद्य की तरफ से सीमा पार कर मिजोरम जाने को सुरक्षित बताने का आश्वासन मिलने के बाद दवाओं, डीजल और रसोई गैस सहित आवश्यक आपूर्तियों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। कोलासिब के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वनलाफाका रालते ने कहा कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक 50 से ज्यादा वाहनों ने मिजोरम में प्रवेश किया।

वाइरेंगटे में डेरा डालकर रह रहे एसपी ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, “ दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच यातायात की आवाजाही फिलहाल सुचारू रूप से चल रही है। हालांकि, हम फिर भी चौकेन्ने हैं क्योंकि अप्रिय घटना किसी भी वक्त हो सकती है।”

कछार की पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने भी पीटीआई-भाषा को पुष्टि की कि वाहन “भारी पुलिस सुरक्षा के तहत आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, शुरुआत में स्थानीय लोगों की तरफ से कुछ प्रतिरोध था लेकिन दोनों मंत्रियों की बातचीत के बाद, वाहनों ने आगे बढ़ना शुरू किया।”

सिल्चर स्थित मिजोरम हाउस के संपर्क अधिकारी काप्तलुआंगा ने बताया कि ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से पहले, मिजोरम जाने वाले करीब नौ वाहनों को लैलापुर के पास शनिवार शाम शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना असम और मिजोरम के मंत्रियों की पिछले हफ्ते की मुलाकात के बाद हुई, जिन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से मतभेद दूर कर सीमा पर विवाद को शांत करने पर सहमति जताई थी।

हालांकि, कुछ चालक फिर भी अपने वाहन सीमा पार ले जाने में हिचकिचा रहे थे और उन्होंने सुरक्षा के लिए लिखित में आश्वासन मांगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट