लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, 125 किलोग्राम गांजा जब्त

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान हरियाणा के मेवात जिले के निवासी आरिफ खान (37) के रूप में हुई है। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को गोविंदपुरी में तुगलकाबाद गांव के पास जाल बिछाया और ट्रक ड्राइवर को रोककर पूछताछ की।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने बताया कि इस दौरान ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे काबू में करते हुए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान खान ने खुलासा किया कि वह छह महीने से अधिक समय से नजफगढ़ में एक व्यक्ति के लिए काम कर रहा है। दिसंबर के पहले हफ्ते में वह 250 पेटी अवैध शराब लेकर बिहार गया था।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने पटना में शराब की खेप पहुंचाई और फिर ओडिशा चला गया। ओडिशा से उसने 125 किलोग्राम गांजा 25 लाख रुपये में खरीदा। पांडे ने बताया कि तयशुदा कार्यक्रम के तहत वह तुगलकाबाद गांव के पास एक व्यक्ति से मिलकर उसे वाहन सौंपने वाला था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी के पास से 125 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया