लाइव न्यूज़ :

ट्रक ने चार मजदूरों को कुचला, एक की मौत

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:10 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 13 फरवरी बांदा जिले के कालिंजर थानाक्षेत्र में सुखना नाले के नजदीक शुक्रवार रात सड़क किनारे से कुछ दूर छप्पर में सो रहे चार मजदूरों को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने शनिवार को बताया कि कालिंजर थानाक्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य में लगे चार मजदूर शुक्रवार रात सुखना नाले के नजदीक सड़क से कुछ दूर बने छप्पर में सो रहे थे, तभी नरैनी से सतना जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक मजदूर आशीष (28) की मौके पर मौत हो गयी और रामजी (25), सरोज कुमार (25) व संदीप (24) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी मजदूर लखीमपुरखीरी जिले के रहने वाले हैं।

सीओ ने बताया कि मृत मजदूर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और गंभीर रूप से घायल तीनों मजदूरों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि ट्रक करे कब्जे में लेकर सड़क निर्माण में लगी निजी कंपनी के इंजीनियर धर्मेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर में अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह