लाइव न्यूज़ :

ठाणे में ट्रक ने मारी टेम्पो को टक्कर, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 12:32 IST

Open in App

ठाणे, सात नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार सुबह एक कंटेनर ट्रक की टेम्पो से भिडंत होने से टेम्पो के चालक और सहायक की मौत हो गयी।

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई-नासिक राजमार्ग पर खरगांव के समीप सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर हुई। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टेम्पो से टक्कर हो गयी। टेम्पो नासिक से मुंबई मुर्गियां लेकर आ रहा था।

अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण टेम्पो चालक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दमकलकर्मियों को शवों को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। मृतकों की पहचान टेम्पो चालक सलमान खान (34) और सहायक फिरोज खान (32) के रूप में गयी हैं।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे