दिल्ली में ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, नर्सिंग सहायक की मौत

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:34 IST2021-10-31T20:34:23+5:302021-10-31T20:34:23+5:30

Truck collides with motorcycle in Delhi, nursing assistant dies | दिल्ली में ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, नर्सिंग सहायक की मौत

दिल्ली में ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, नर्सिंग सहायक की मौत

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार 37 वर्षीय नर्सिंग सहायक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले जीजो पी. पॉल के रूप में हुई है जो मूल रूप से केरल का निवासी था और दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम में अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ रहता था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) ईशा पांडेय ने कहा कि दुर्घटना रविवार सुबह हुई जब पॉल अस्पताल जा रहा था। उन्होंने कहा कि सरिता विहार अंडरपास की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पॉल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने कहा कि तेज गति से आते ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद, वाहन पर से पॉल का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसका सिर कुचल गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Truck collides with motorcycle in Delhi, nursing assistant dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे