लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, किशोर समेत तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:27 IST

Open in App

मेरठ (उत्तर प्रदेश), आठ नवंबर जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम हरिद्वार की तरफ से आ रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति, महिला और 11 साल के किशोर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कंकरखेड़ा थाने के प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना के अनुसार, सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान दोघट थाना क्षेत्र के गांव बढ़ल धनोरा के रहने वाले कृष्ण पाल (41), उनकी पत्नी मीनू (39) और बेटा अंशुल (11) के रूप में हुई है। तीनों बाइक से दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के रास्ते बागपत की तरफ जा रहे थे।

थाना प्रभारी के अनुसार, घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?