लाइव न्यूज़ :

कोटा में ट्रक से टकरायी वैन, एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

By भाषा | Updated: January 11, 2021 21:08 IST

Open in App

कोटा, 11 जनवरी राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर खडे ट्रक में वैन की टक्कर से मध्यप्रदेश के 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी मुशर्रत के तौर पर हुई है। हादसे में मध्यप्रदेश निवासी अजहर एवं इलयास घायल हुए हैं।

मंडाना थाने के प्रभारी महेश करवाल ने बताया कि भानपुरा के सात लोग रविवार को अजमेर दरगाह शरीफ से वैन से घर लौट रहे थे, उसी बीच पदमपुरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक से वाहन टकरा गया।

करवाल ने बताया कि मुशर्रत की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो घायलों का महाराव भीम सिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया है और मुशर्रत का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को दे दिया गया।

पुलिस का कहना है कि संभवत: निम्न दृश्यता की वजह से यह टक्कर हुई और वाहन का ड्राइवर सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग