लाइव न्यूज़ :

ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लगी, दो चालकों समेत तीन लोगों जिंदा जलकर मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:14 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर कानपुर-हमीरपुर राजमार्ग पर रविवार तड़के ट्रक और ट्रेलर ट्रक में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दो चालकों और ट्रक के खलासी (क्लीनर) की जिंदा जलकर मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (कानपुर आउटर) अष्टभुजा पी. सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें दोनों के चालकों और ट्रक के खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दुर्घटना के कारण एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसे घंटों प्रयास के बाद सामान्य किया जा सका।

अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान फतेहपुर निवासियों महेश उर्फ रुद्रपाल (45) व अंकित पाल (25) और छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी कांची कुशवाहा (45) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि जौ से लदा ट्रक कानपुर-हमीरपुर राजमार्ग पर स्थित सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसमें टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से एक वाहन का खलासी बाल-बाल बच गया। उसकी पहचान छतरपुर जिला निवासी अरविंद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वाहनों की टक्कर से आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता