लाइव न्यूज़ :

ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर : दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:10 IST

Open in App

आजमगढ़, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के सिधारी क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आजमगढ़ शहर से एक ऑटोरिक्शा 10 यात्रियों को लेकर छतवारा की तरफ जा रहा था। रास्ते में मूसेपुर रेलवे क्रॉसिंग से आगे गिरधरपुर गांव के पास सामने से आ रहा एक ट्रक उस ऑटोरिक्शा को टक्कर मारते हुए एक मकान में जा घुसा।

उन्होंने बताया कि हादसा में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा सवार प्रभावती देवी (55), चंदा (45) तथा दो वर्ष की एक बच्ची और सात साल के एक लड़के की मौत हो गई। मरने वाले दोनों बच्चों की तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जाती है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल