लाइव न्यूज़ :

टीआरएस ने ग्रेटर हैदराबाद के महापौर, उपमहापौर पद पर जीत हासिल की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:06 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 फरवरी तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएमएचसी) में महापौर और उपमहापौर पद पर पदेन सदस्यों और एआईएमआईएम के सहयोग से जीत हासिल की।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की विशेष बैठक में विजयलक्ष्मी आर. गडवाल और मोथे श्रीलता क्रमश: महापौर और उपमहापौर पद के लिए चुने गए।

जीएचएमसी के पिछले वर्ष दिसंबर में हुए चुनावों में टीआरएस को 150 सीटों में महज 56 सीट पर जीत मिली थी।

भाजपा ने महापौर और उपमहापौर पद के लिए चुनाव लड़ा, हालांकि उसके पास संख्या बल नहीं था लेकिन टीआरएस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की क्योंकि पदेन सदस्यों और एआईएमआईएम ने उनका समर्थन किया।

भाजपा ने 48 वार्ड में जीत दर्ज की थी लेकिन इसके एक जीते हुए उम्मीदवार की मौत होने के कारण उसके सदस्यों की संख्या घटकर 47 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल