लाइव न्यूज़ :

टीआरएस ने हैदराबाद में मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराने का वादा किया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:15 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 नवम्बर तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस पार्टी के अध्यक्ष के चन्द्रशेखर राव ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र के तहत हर घर में दिसंबर से 20,000 लीटर प्रतिमाह निशुल्क पेयजल की आपूर्ति करने का वादा किया।

जीएचएमसी चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र को जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम सीमाओं में योजना के कार्यान्वयन का अध्ययन करने के बाद इस लाभ को राज्य की अन्य नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों तक बढ़ाया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के बाद, हैदराबाद को इस तरह की योजना मिल रही है। दिसंबर से, प्रतिमाह 20,000 लीटर तक मुफ्त पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे शहर में रहने वाले 97 प्रतिशत लोगों को लाभ होगा।’’

राव ने कहा, ‘‘यह केवल पहला कदम है। आगे हम 24 घंटे पानी की आपूर्ति पर काम कर रहे हैं।’’

जीएचएमसी के लिए चुनाव एक दिसम्बर को होंगे और मतगणना चार दिसम्बर को होगी।

भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राव ने दावा किया कि दोनों दल देश को सही दिशा में चलाने में असफल रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो