लाइव न्यूज़ :

टीआरएस की पूर्ण सत्र की बैठक: केसीआर का पार्टी अध्यक्ष चुना जाना तय

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 अक्टूबर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के पूर्ण सत्र की बैठक के लिए तैयारी पूरी हो गई है जो 25 अक्टूबर को होनी है और इसके मुख्य एजेंडे में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव शामिल है।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का पार्टी के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है क्योंकि केसीआर के अलावा किसी अन्य ने इसके लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है।

टीआरएस के राज्यसभा सदस्य संतोष कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘टीआरएस पार्टी के अस्तित्व में आने के 20 वर्ष मनाने के लिए समारोह कल से शुरू होंगे। टीम केसीआर के साथ हाईटेक्स में कल होने वाली टीआरएस पूर्ण सत्र की बैठक की तैयारियां देखने के लिए दौरा किया।

जिस पार्टी ने 2001 में सिर्फ राव के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी, उसने अपने अस्तित्व के 20 साल पूरे किये हैं।

टीआरएस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने पहले कहा था कि पार्टी के नियमों के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष का चुनाव हर दो साल में होना चाहिए और साथ ही पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए हर साल 27 अप्रैल को पार्टी का पूर्ण सत्र आयोजित करने की परंपरा है।

हालांकि, 2019 में लोकसभा चुनाव और पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 3 वर्षों से दोनों ही नहीं हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां