लाइव न्यूज़ :

टीआरएस ने हैदराबाद को ''बाढ़ग्रस्त शहर'' बना दिया, जीएचएमसी चुनाव में भाजपा की होगी जीत: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:47 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 नवंबर केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हैदराबाद निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए रविवार को कहा कि इन चुनावों के नतीजे भी दुब्बक विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की तरह होंगे, जहां भाजपा ने सत्तारूढ़ टीआरएस को हराया है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के खिलाफ ''आरोप पत्र'' जारी करने के बाद जावड़ेकर ने कहा कि टीआरएस अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि तेलंगाना में पार्टी की के चंद्रशेखर राव नीत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होंने कहा कि टीआएस ने हैदराबाद को वैश्विक शहर बनाने का वादा किया था, लेकिन बाढ़ग्रस्त शहर बना दिया। उन्होंने पिछले महीने मूसलाधार बारिश के बाद हैदराबाद में आई बाढ़ की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां पत्रकारों से कहा कि जीएचएमसी चुनाव एक दिसंबर को होने हैं, जिससे तय होगा कि शहर का महापौर कौन बनेगा। उन्होंने चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों