लाइव न्यूज़ :

टीआरएस के पास 425 करोड़ रुपये का सावधि जमा है : चंद्रशेखर राव

By भाषा | Updated: October 25, 2021 22:49 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 अक्टूबर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि पार्टी के पास 425 करोड़ रुपये की सावधि जमा है, जो उसे चंदे के रूप में मिली थी।

राव ने पार्टी के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘टीआरएस आर्थिक रूप से भी मजबूत होकर उभरी है। हमारे पास सावधि जमा के रूप में 425 करोड़ रुपये का चंदा है। यह चंदा हमें कानूनी साधनों के अनुसार प्राप्त हुआ है, जैसे कि देश भर में सभी राजनीतिक दलों को चंदा मिलता है। हमें इस पर ब्याज के रूप में प्रति माह दो करोड़ रुपये की आमदनी हो रही है। हम उसी के साथ अपनी गतिविधियों का संचालन करते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने टीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य कृषि, कल्याण, बिजली, पेयजल, आईटी और उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों से काफी आगे है।

राव, जिन्हें केसीआर के नाम से जाना जाता है, पार्टी के पूर्ण सत्र में नए कार्यकाल के लिए टीआरएस के फिर से अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 2001 में टीआरएस का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र