लाइव न्यूज़ :

टीआरएस ने हुजूराबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:12 IST

Open in App

हैदराबाद,11 अगस्त सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने हुजूराबाद विधानसभा सीट पर आसन्न उपचुनाव के लिए अपनी छात्र शाखा के नेता गेल्लु श्रीनिवास यादव को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

भूमि पर कब्जा करने के आरोपों को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एताला राजेंदर को राज्य मंत्रिमंडल से हटाये जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से उनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई है।

इसके बाद पूर्व मंत्री भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे और चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की अधिसूचना जारी किये जाने के बाद उन्हे भगवा पार्टी से टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना आंदोलन में एक छात्र नेता रहे एवं टीआरएस छात्र शाखा के मौजूदा अध्यक्ष गेल्लु श्रीनिवास यादव को हुजूराबाद सीट पर उपचुनाव में टीआरएस का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos