लाइव न्यूज़ :

टीआरपी घोटालाः मुंबई पुलिस ने रिपिब्लक चैनल के मालिक को बताया वॉन्टेड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2020 22:00 IST

सीआईयू ने हिंदी चैनल न्यूज नेशन और महामूवी चैनल के मालिकों और चलानेवालों को भी वांटेड दिखाया है. इस केस में फख्त मराठी चैनल और बॉक्स सिनेमा के मालिक पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. अब पांच चैनल सीधे तौर पर आरोपी हो गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को सीआईयू ने पहली बार रिपब्लिक चैनल के मालिक और इसे चलानेवाले को वॉन्टेड दिखाया है.केस में गिरफ्तार दो आरोपियों रामजी वर्मा और दिनेश विश्वकर्मा को नई रिमांड के लिए किला कोर्ट में पेश किया. महामूवी चैनलों के मालिक/ चलाने वाला ऐसा लिखा है. हालांकि इनके मालिक कौन हैं, सीआईयू ने यह सस्पेंस बरकरार रखा है.

मुंबईः टीआरपी घोटाला मामले में क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, शनिवार को सीआईयू ने पहली बार रिपब्लिक चैनल के मालिक और इसे चलानेवाले को वॉन्टेड दिखाया है.

 

सीआईयू ने हिंदी चैनल न्यूज नेशन और महामूवी चैनल के मालिकों और चलानेवालों को भी वांटेड दिखाया है. इस केस में फख्त मराठी चैनल और बॉक्स सिनेमा के मालिक पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. अब पांच चैनल सीधे तौर पर आरोपी हो गए हैं.

यह सारा घटनाक्रम तब सार्वजनिक हुआ जब सीआईयू ने इस केस में गिरफ्तार दो आरोपियों रामजी वर्मा और दिनेश विश्वकर्मा को नई रिमांड के लिए किला कोर्ट में पेश किया. उसी रिमांड में सीआईयू ने पांच आरोपियों को वॉन्टेड दिखाया है. इसमें पहले नंबर पर अभिषेक कोलवणे का नाम है, जबकि दूसरे, तीसरे, चौथे नंबर पर रिपब्लिक, न्यूज नेशन और महामूवी चैनलों के मालिक/ चलाने वाला ऐसा लिखा है. हालांकि इनके मालिक कौन हैं, सीआईयू ने यह सस्पेंस बरकरार रखा है.

गिरफ्तारी जल्द वॉन्टेड आरोपियों की सूची में पांचवां नाम रॉकी का है. रिमांड कॉपी में रिपब्लिक व अन्य चैनलों के नाम सामने आने के बाद अब इनके मालिकों और चलानेवालों को सीआईयू कभी भी समन भेज सकती है. चूंकि इस केस में फख्त मराठी और बॉक्स सिनेमा के मालिक गिरफ्तार हो चुके हैं.

इसी के चलते इतना तय है कि रिपब्लिक व अन्य आरोपी चैनलों के मालिकों की गिरफ्तारी भी हो सकती है. पेश नहीं हुए अर्णब इससे पहले रिपब्लिक टीवी चैनल के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को चैप्टर केस में आज वरली डिविजन के एसीपी के सामने पेश होना था.

वह शनिवार को एन. एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर अपने उन पत्रकार साथियों के समर्थन में दिखे, जिनके खिलाफ शुक्र वार को मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की थी और शनिवार को आने के लिए समन भेजा था, लेकिन अर्नब खुद के खिलाफ चैप्टर केस में वरली डिविजन के एसीपी के सामने पेश नहीं हुए.

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसउद्धव ठाकरे सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है