लाइव न्यूज़ :

टीआरपी घोटाला: रेटिंग एजेंसी बार्क के पूर्व सीओओ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:34 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर मुंबई पुलिस ने कथित टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांइट) घोटाला मामले के संबंध में ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (बार्क) के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीआरपी मामले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा के दल ने बार्क के पूर्व सीओओ रोमिल रामगढ़िया को दोपहर को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में यह 14वीं गिरफ्तारी है।

रामगढ़िया 2014 से 2020 के दौरान बार्क के सीओओ थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान, मामले में रामगढ़िया की कथित संलिप्तता का पता चला, जिसके बाद उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।’’

गिरफ्तारी के बाद रामगढ़िया को यहां एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने आरोपी को 19 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने अदालत में कहा कि उन्हें मामले के संबंध में आरोपी से पूछताछ करनी है इसलिए आरोपी को पुलिस हिरासत में सौंप दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुलिस को आरोपी से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी लेने हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान यह सामने आया कि रामगढ़िया ने कथित तौर पर कुछ टीवी चैनलों को उनकी टीआरपी बढ़ाने के लिए गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराई।”

उन्होंने कहा, “अपराध शाखा के अधिकारियों को रामगढ़िया का कथित व्हाट्सएप्प संवाद भी मिला जो एआरजी आउटलायर कंपनी के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ किया गया था। रिपब्लिक टीवी चैनल इस कंपनी का है।”

अधिकारी ने कहा, “रामगढ़िया, 2014 से 2020 तक बार्क का सीओओ थे और उन्हें चैनलों के संबंध में महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी प्राप्त थी। चैनलों के दर्शकों की संख्या और रेटिंग द्वारा जुटाई गई जानकारी तक उनकी पहुंच थी।”

उन्होंने कहा कि आरोपी के पास उन घरों की भी जानकारी थी जहां बैरोमीटर लगाए गए थे।

अधिकारी ने कहा, “अपराध शाखा इसकी जांच कर रही है कि यह जानकारी कुछ चैनलों से साझा करने के बदले में क्या रामगढ़िया को कुछ आर्थिक लाभ हुआ था।”

रविवार को पुलिस ने इस मामले के संबंध में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास खानचंदानी को गिरफ्तार किया था।

हालांकि खानचंदानी को बुधवार को अदालत ने जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी