लाइव न्यूज़ :

टीआरपी घोटाला: रेटिंग एजेंसी बार्क के पूर्व सीओओ की हिरासत बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: December 20, 2020 00:26 IST

Open in App

मुंबई, 19 दिसंबर मुंबई में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शनिवार को कथित टीआरपी (टेलीविज़न रेटिंग पॉइंट्स) घोटाले के सिलसिले में शनिवार को टेलीविज़न दर्शक मापने वाली एजेंसी ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (बार्क) के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) की पुलिस हिरासत सोमवार तक बढ़ा दी।

वर्ष 2014 से 2020 के बीच बार्क के सीओओ रहे रोमिल रामगढ़िया को बृहस्पतिवार को मुंबई अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था और उनकी प्रारंभिक हिरासत के अंत में शनिवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एस बी भाजीपले के समक्ष उन्हें पेश किया गया।

जांच एजेंसी ने उनकी हिरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि उसे उनके फोन से कुछ चैट मिली हैं, जिसके लिए उनसे पूछताछ करने की जरूरत है। यह पता लगाने के लिए उनकी हिरासत की जरूरत है कि बार्क और टीआरपी तंत्र में हेरफेर करने के आरोपी चैनलों में से एक रिपब्लिक टीवी के बीच क्या कोई संबंध था।

रिपब्लिक टीवी ने हालांकि सभी आरोपों का खंडन किया है।

रामगढ़िया के वकील आदित्य मिठे ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल की इस मामले कोई भूमिका नहीं थी और उन्हें बिना किसी आधार के गिरफ्तार किया गया है।

अदालत ने पुलिस के निवेदन को स्वीकार कर लिया और उनकी हिरासत सोमवार तक बढ़ा दी।

रामगढ़िया इस मामले में गिरफ्तार किए जाने वाले 14वें व्यक्ति हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर