लाइव न्यूज़ :

टीआरपी प्रकरण: इंडिया टुडे समूह के सीएफओ को प्रवर्तन निदेशालय ने किया तलब

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:06 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘टीआरपी’ बढ़ाने वाले कथित गिरोह से संबंध रखने के सिलसिले में बयान दर्ज करने के लिए ‘इंडिया टुडे’ समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) को तलब किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने संदिग्ध धन शोधन की जांच को लेकर इस कथित प्रकरण में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एक ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) दर्ज की है।

ईसीआईआर, पुलिस प्राथमिकी के समान होती है।

ईडी के अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है, वहीं केंद्रीय एजेंसी ने इंडिया टुडे के सीएफओ को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह (सीएफओ) कब पेश होने वाले हैं।

सीएफओ को मुंबई में ईडी अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

मुंबई पुलिस ने पिछले साल अक्टूबर में दावा किया था कि तीन टीवी चैनलों --रिपब्लिक टीवी, बॉक्स सिनेमा और फक्त मराठी--विज्ञापन राजस्व बढ़ाने के लिए ‘टेलीविजन रेटिंग्स प्वाइंट्स’ (टीआरपी) में धांधली करने में संलिप्त हैं।

पुलिस ने रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च कौंसिल के पूर्व सीईओ, सीओओ और अन्य कर्मचारियों तथा रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से ज्यादातर लोग जमानत पर जेल से बाहर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू