लाइव न्यूज़ :

खाद न मिलने से परेशान किसान ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:31 IST

Open in App

ललितपुर (उत्तर प्रदेश), 30 अक्टूबर ललितपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मसौरा खुर्द गांव में कथित रूप से खाद न मिलने से परेशान एक किसान ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वी.के. मिश्रा ने बताया कि मसौरा खुर्द गांव में नौ एकड़ कृषि भूमि के किसान रघुवीर पटेल (37) आज फांसी के फंदे पर लटके पाये गये।

उन्होंने बताया कि किसान के जेब से एक पर्ची मिली है, जिसमें खाद न मिलने पर आत्महत्या करने की वजह लिखी है, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है कि क्या वह पर्ची पटेल ने ही लिखी है।

मिश्रा ने बताया कि किसान के परिजनों ने रघुवीर के कर्ज में डूबने और खाद न मिलने की वजह से परेशान होकर आत्महत्या किये जाने की तहरीर दी है। उनके अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि ललितपुर में खाद की जबर्दस्त किल्लत के बीच पिछले शुक्रवार को दो दिनों से खाद के लिए लाइन में लगे एक किसान की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos