लाइव न्यूज़ :

यूपी में कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, दो बेटियों की 29 मई को तय है शादी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 11:11 IST

मृत किसान के भाई फूलचंद्र के हवाले से पुलिस ने बताया कि करीब छह माह पहले उसकी पत्नी सीमा की गुर्दे की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उसके इलाज के लिए उसने अपना ई-रिक्शा भी बेच दिया था, जिससे वह घर खर्च भी नहीं निकाल पा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मृत किसान की दो बेटियों रचना और सीमा की 29 मई को शादी तय है।घर में आर्थिक तंगी भी थी, संभवतः कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की होगी।

बांदाउत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने रविवार को ट्रेन से कटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

बदौसा थाना की पुलिस ने सोमवार को बताया कि तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा के रहने वाले किसान पप्पू उर्फ गंगा प्रसाद (48) रविवार को शांतिधाम स्कूल के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृत किसान के भाई फूलचंद्र के हवाले से पुलिस ने बताया कि करीब छह माह पहले उसकी पत्नी सीमा की गुर्दे की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उसके इलाज के लिए उसने अपना ई-रिक्शा भी बेच दिया था, जिससे वह घर खर्च भी नहीं निकाल पा रहा था।

फूलचंद्र ने पुलिस को बताया कि पप्पू बटाई पर कृषि भूमि पर खेती कर रहा था लेकिन फसल अच्छी नहीं हुई। चार साल पहले उसने किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये कर्ज लिया था, जिसे वह वापस नहीं कर पाया था।

पुलिस ने बताया कि मृत किसान की दो बेटियों रचना और सीमा की 29 मई को शादी तय है। घर में आर्थिक तंगी भी थी, संभवतः कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की होगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबांदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos